{"_id":"66ccd139ed02a0aff80148d7","slug":"pendrol-clips-of-railway-line-between-shamli-silawar-came-out-again-shamli-news-c-26-1-smrt1048-126969-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली-सिलावर के बीच रेलवे लाइन के पेंड्रोल क्लिप फिर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली-सिलावर के बीच रेलवे लाइन के पेंड्रोल क्लिप फिर निकले
Tue, 27 Aug 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
शामली में रेलवे लाइन से निकले पेंड्रोल क्लिप। स्रोत सोशल मीडिया
शामली। शामली व सिलावर के बीच बाईपास उपरिगामी सेतु पुल के निकट फिर से रेलवे लाइन के सात-आठ पेंड्रोल क्लिप निकले मिले। रेलवे लाइन के किनारे घूम रहे युवकों ने पेंड्रोल क्लिप निकले देख इसके फोटो व वीडियो रेलवे सेवा के एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शामली व सिलावर के बीच बाईपास उपरिगामी पुल के निकट पांच दिन पहले 21 अगस्त को रेलवे लाइन के पेंड्रोल क्लिप निकले हुए मिले थे। शामली निवासी छात्र रोहित कुमार ने रेलवे सेवा के एक्स पर फोटो व वीडियो पोस्ट कर दिए थे। रेलवे मुख्यालय दिल्ली ने इस पर संज्ञान लिया था। इसके बाद पेंड्रेाल क्लिप लगा दिए गए थे। इसके दो दिन बाद सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल होने पर यह मामला सामने आया था।
सोमवार शाम को फिर इसी स्थान के आसपास करीब सात-आठ पेंड्रोल क्लिप अलग-अलग स्थानों से निकले मिले। वहां पर शाम को घूमने गए युवकों ने पेंड्रोल क्लिप निकले देखे तो उन्होंने रेलवे सेवा के एक्स पर फोटो व वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
आरपीएफ थाना प्रभारी नवीन कसाना का कहना है कि ये मामला जानकारी में आया है। मैंने इंजीनियर विभाग रेलवे को अवगत कराया है।
-- -- -