{"_id":"60da1af48ebc3edbd008ceba","slug":"pediatric-covid-care-training-given-to-doctors-shamli-news-mrt544934737","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों को पिडियाट्रिक कोविड केयर प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों को पिडियाट्रिक कोविड केयर प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

शामली। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सोमवार को जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने दो दिवसीय पिडियाट्रिक कोविड केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की आशंका के चलते जिला अस्पताल में पिडियाट्रिक आईसीयू वार्ड तैयार किया गया। इसमें ऑक्सीजन और वेंटिलेटर लगाए गए हैं।
सीएमओ ने बताया कि नोएडा से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे डॉ. दिग्विजय, डॉ. रामबीर सिंह, डॉ. रमेश चंद्रा ने सीएचसी व जिला अस्पताल के 15 चिकित्सक और 15 स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया। अब चिकित्सकों एवं स्टॉफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि तीन बैच में प्रशिक्षण हो रहा है। प्रत्येक बैच में 30-30 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौके पर सीएमएस डॉ. सफल कुमार, डॉ. विनोद, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रामनिवास, डा. अजित के अलावा स्टॉफ नर्सिंग ऑफिसर एंजलीना आदि मौजूद रहे।
टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया
गढ़ीपुख्ता। ऊन सीएचसी पर क्लस्टरवार आशा, संगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोनारोधी टीकाकरण का प्रशिक्षण चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवजीत बेदी की अध्यक्षता में दिया गया। बीपीएम ऊन मुबश्शिर खान व बीसीपीएम ऊन दिनेश कुमार ने 18 प्लस टीकाकरण कलस्टर वार, संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान, जनसंख्या पखवाड़ा आदि की जानकारी दी गई। मौके पर सोनी, मंजू, मुकेश, सुशीला आदि मौजूद रही।