{"_id":"5fc29c0f8ebc3e9bf733d364","slug":"pay-dues-by-15-december-sugar-mill-shamli-news-mrt5131753129","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर तक बकाया भुगतान करें शुगर मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिसंबर तक बकाया भुगतान करें शुगर मिल
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने समीक्षा करते हुए कहा कि सभी चीनी मिल 15 दिसंबर तक पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान अवश्य करें। बकाया भुगतान न करने वाले चीनी मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को कलक्ट्रेट डीएम कार्यालय में जिले के चीनी मिलों के प्रबंधकों की बैठक में डीएम बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले की सभी चीनी मिलों पर पिछले सत्र 2019-20 में 323 करोड़ 61 लाख रुपये बकाया है। जिनमें शामली मिल पर 113 करोड़ 67 लाख रुपये, ऊन चीनी मिल पर 86 करोड़ 55 लाख रुपये, थानाभवन मिल पर 123 करोड़ 61 लाख रुपये बकाया है। शामली मिल की ओर से 16 मार्च, ऊन मिल 20 मार्च और थानाभवन मिल की ओर से 13 मार्च तक बकाया गन्ना भुगतान किया गया है। डीएम ने पिछले सत्र के बकाया गन्ना भुगतान में देेेेरी करने पर चीनी मिलों पर नाराजगी प्रकट की।
चीनी मिलों के प्रबंधकों ने पिछले सत्र का बकाया गन्ना मूूल्य भुगतान जनवरी 2021 तक कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने सभी चीनी मिलें 15 दिसंबर तक पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान अवश्य करने के निर्देश दिए। 15 दिसंबर तक पिछला बकाया गन्ना भुगतान न करने पर मिल मालिकों, प्रबंधकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में शामली चीनी मिल के चीफ आपरेेटिंग आफिसर आरबी खोखर, गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हैड वीर पाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर, ऊन चीनी मिल गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत, एकाउंट हैड विक्रम आदि मौजूद रहे।