{"_id":"69669519a4a7a90aad0d4684","slug":"patients-with-bone-diseases-increase-as-cold-increases-shamli-news-c-26-1-smrt1048-157483-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ठंड बढ़ने पर हड्डी रोगों के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ठंड बढ़ने पर हड्डी रोगों के मरीज बढ़े
Wed, 14 Jan 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए मरीजों की लगी लाइन । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड में हड्डी के जोड़ों में दर्द व पुरानी चोट के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस तरह के रोजाना 80 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को दवा देने के साथ ही ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
जिले में इस समय कोहरा व पाला पड़ने के साथ शीतलहर चल रही है। ठंड के मौसम में हड्डी रोग से संबंधित मरीज बढ़ गए हैं। इनमें हड्डी के जोड़ों के साथ पुरानी चोट के दर्द करने के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास और डॉ. राघव अग्रवाल मरीजों की जांच कर दवा देने के साथ ठंड से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. रामनिवास ने बताया कि ओपीडी में 125 के करीब मरीज आ रहे हैं।
इनमें 80 से ज्यादा मरीज हड्डी के जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, गर्दन में दर्द, घुटनों में दर्द आदि के होते हैं। इसके अलावा पुरानी चोट लगने से दर्द होने और गठिया बॉय के मरीज भी आ रहे हैं। इनमें 30 से 50 वर्ष की आयु के मरीज सबसे ज्यादा हैं। सभी का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
nमोहल्ला माजरा रोड निवासी सुमन ने बताया कि उसके घुटनों में दर्द रहता है। जब से ठंड बढ़ी है तो समस्या ज्यादा बन गई है। घुटने मोड़कर बैठे तो फिर सीधे करने में परेशानी होती है।
nमोहल्ला बरखंडी निवासी शफीक ने बताया कि उसकी कमर में दर्द रहता है। सुबह-शाम ठंड के मौसम में ज्यादा परेशानी होती है। चिकित्सक ने दवा दी है।
nदयानंद नगर निवासी रीना ने बताया कि उसकी कमर में दर्द है। झुकने पर ज्यादा दर्द होता है। चिकित्सक ने दवा दी और ठंड से बचाव करने की सलाह दी। संवाद