{"_id":"647207e2f1dba7dd2007f798","slug":"patients-who-came-to-get-x-rays-worried-due-to-electric-shock-shamli-news-c-26-1-smrt1048-3545-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजली की आवाजाही से एक्सरे कराने आए मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजली की आवाजाही से एक्सरे कराने आए मरीज रहे परेशान
विज्ञापन
-सुबह बादल छाने से सीएचसी की ओपीडी गैलरी में छाया रहा अंधेरा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सीएचसी में बिजली के बार-बार जाने की वजह से एक्सरे कराने आए मरीज परेशान रहे। उधर, सुबह के समय बूंदाबांदी के दौरान बिजली न होने से अस्पताल की ओपीडी गैलरी में अंधेरा छाया रहा।
सीएचसी शामली में एक्सरे मशीन बिजली आने पर ही चलती है। शनिवार को सीएचसी में सुबह से दोपहर तक बिजली कई बार आती-जाती रही, जिस कारण एक्सरे का कार्य बाधित रहा और मरीजों को समय से एक्सरे न होने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज बिजली आने की इंतजार करते रहे। उधर, सुबह के समय आसमान में बादल छाये रहने और बूंदाबांदी के दौरान बिजली गायब होने के कारण सीएचसी में ओपीडी गैलरी व अन्य स्थानों पर अंधेरा छाया रहा। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि कुछ समय के लिए बिजली चली गई थी, सभी मरीजों के एक्सरे किए गए हैं। उन्होंने बताया कम क्षमता का 15 केवी का जेनरेट होने के कारण पूरे अस्पताल का भार एक साथ नहीं उठा पाता है। जेनरेटर को ओटी में ऑपरेशनने दौरान और कोल्ड चेन आदि के लिए चलाया जाता है। अधिक क्षमता 35 केवी के जेनरेटर की मांग विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
-- -- -
संजीव शर्मा