फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients suffering from sore throat, cold and fever increased due to harsh weather

Shamli News: मौसम की बेरुखी से बढ़े गले में खराश, नजला और बुखार के मरीज

Tue, 30 Jul 2024 04:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 30 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from sore throat, cold and fever increased due to harsh weather
शामली जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए मरीजों की लगी लाइन। संवाद
शामली। मौसम की बेरुखी और बार-बार बदलाव के कारण जिला अस्पताल में गले में खराश और बुखार के रोगी बढ़ गए हैं। ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। तीन चिकित्सक अवकाश पर होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

सावन के महीने में बारिश न होने से गर्मी व उमस बन रही है। इस महीने में हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने के बाद कई दिन से सुबह से ही धूप निकल रही है और मौसम में उमस बन रही है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 900 नए मरीज और 300 पुराने पर्चे वाले मरीज आए। इन मरीजों में ज्यादातर मरीज नजला, खांसी, वायरल बुखार और गले में खराश के रहे। सोमवार को डॉ. दक्षिरा, डॉ. अंजलि और डॉ. समद अली अवकाश पर रहे, जिस कारण मरीजों को इलाज के लिए लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मौसम में बार-बाद बदलाव की वजह से बुखार, गले में खराश व नजला होने के मरीज बढ़े हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया बारिश न होने के कारण गर्मी व उमस बनने से पसीना आने से चिपचिपाहट बन रही है। इस वजह से नजला, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े हैं। इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक- मोहल्ला पंसारियान निवासी आसमा ने बताया उसे तीन दिन से बुखार आ रहा है। साथ ही गले में भी खराश बनने से खाने पीने में परेशानी होती है। डाक्टर से दवा दी है।

केस दो - कांधला निवासी सोमपाल ने बताया उसे पहले नजला हुआ और गले में खराश हो रही है। यह परेशानी उसे चार-पांच दिन से बनी हुई है। डाक्टर को दिखाया है।
केस तीन- मोहल्ला दयानंदनगर निवासी योगेंद्र ने कहा उसे चार दिन से बुखार आ रहा है। पहले नजला हुआ और गले में दर्द हुआ था। इसके बाद खांसी हो रही है। अस्पताल में डाक्टर को दिखाकर दवाई ली है।
बचाव
- ज्यादा ठंडा पानी या शीतल पेय न पीये।
- बासी भोजन का सेवन न करें।
- ताजा बना हल्का सुपाच्य भोजन करें।
- गर्मी व पसीने में हो तो कुछ देर बाद पानी पीये।
- धूप व गर्मी से बचाव के लिए सिर पर कपड़ा या टोपी लगाएं।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- चिकित्सक की सलाह से दवा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed