फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients suffering from fever and allergies reached the health fair in the highest numbers

Shamli News: आरोग्य मेले में बुखार और एलर्जी के मरीज सबसे अधिक पहुंचे

Mon, 09 Jun 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from fever and allergies reached the health fair in the highest numbers
शामली के मोहल्ला बरखंड़ी अर्बन अस्पताल में आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों की जांच करते स्वास्थ्य
शामली/गढ़ीपुख्ता/ऊन। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में बुखार और एलर्जी के मरीज ज्यादा रहे। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
विज्ञापन

रविवार को 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में मरीज सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 83 मरीज आएं, जिनमें 29 गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

इनके अलावा शुगर के तीन, ब्लड प्रेशर के चार, एलर्जी के छह, बुखार के छह, खांसी, जुकाम, शरीर में दर्द आदि बीमारियों के 34 मरीज आए। मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक न होने पर फार्मासिस्ट मनु शर्मा व स्टाफ नर्स आशा ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। यहां 47 मरीज आए। इनमें पांच गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। बुखार व शुगर के एक-एक मरीज आएं। एलर्जी के आठ, खांसी जुकाम के पांच, गैस एसिड तीन और बाकी अन्य बीमारियों के मरीज रहे। सभी मरीजों को दवा दी गई। गढ़ीपुख्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आंगनबाड़ी ,आशाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच कर पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई है। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डाॅ. भावना, एएनम गीता, अमरीता कटारिया आंगनबाड़ी सुदेशना, नीलम, आशा सुरेशा आदि मौजूद रहीं। ऊन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडोरा में 14 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। ज्यादातर मरीज बुखार,नजला जुकाम, खांसी के आए। गर्मी के मौसम के चलते पैरों में दर्द, बुखार व खांसी जुकाम का प्रकोप चल रहा है ।सभी मरीजों को जांच कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed