फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients are missing out on hepatitis medicines, their lives are in danger.

Shamli News: हेपेटाइटिस की दवा को भटक रहे मरीज, खतरे में पड़ी जिंदगी

Sat, 28 Oct 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Patients are missing out on hepatitis medicines, their lives are in danger.
शामली जिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिये मरीजो की लगी लाइन
शामली। हेपेटाइटिस सी की दवा के लिए डेढ़ महीने से मरीज जिला अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन दवा न मिलने से उनकी जिंदगी खतरे में पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर 500 मरीजों का पंजीकरण हो चुका है, लेकिन दवा नहीं मिल रही है जिस कारण मरीज परेशान है।
विज्ञापन

जिले में 600 से अधिक हेपेटाइटिस बी व सी के मरीज है। पिछले महीने 15 सितंबर को जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की दवा खत्म हो गई थी। जिला अस्पताल की तरफ से शासन को मांग पत्र भेजा गया, लेकिन दवा नहीं मिली बल्कि यह निर्देश दिया गया कि पहले मरीजों का विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण किया जाए। जितने मरीजों का पंजीकरण होगा, उसी के अनुसार दवा भेजी जाएगी। इसके बाद एक अक्तूबर से जिला अस्पताल में पोर्टल का डाटा फीड कर पंजीकरण का कार्य शुरू किया गया। पंजीकरण कराने के लिए मरीजों की लाइन लग रही है, लेकिन दवा फिर भी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

पोर्टल पर 500 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। पंजीकरण होने के बाद भी दवा न मिलने से मरीजों की जान खतरे में पड़ी है, लेकिन उन्हें दवा कब मिलेगी यह कोई नहीं बता पा रहा है। पंजीकरण करने वाले लैब टैक्नीशियन विशाल कुमार ने बताया कि पोर्टल पर 500 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। इस संबंध में जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया हेपेटाइटिस सी की दवा शासन से अभी नहीं आई है। स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ से लगातार दवा मंगाने के लिए संपर्क किया जा रहा है। दवा उपलब्ध होते ही मरीजों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले मरीज
- गांव केरटू निवासी वसीम ने बताया कि हेपेटाइटिस की दवा नहीं मिल रही है। दवा तो दूर की बात हो गई, अब जांच भी समय पर नहीं हो रही है। इससे वह बहुत परेशान है।

- शामली निवासी मुकेश ने बताया कि उसकी दवा खत्म हो चुकी है। वह एक माह से दवा खत्म हो गई। वह अस्पताल में कई बार आ चुका है, लेकिन अभी दवा नहीं मिल पाई।
- कैराना निवासी अहसान ने बताया वह हेपेटाइटिस की जांच कराने आया है। जांच होने के बाद उसका पंजीकरण होगा, इसके बाद दवा कब मिलेगी, यह कोई नहीं बता पा रहा है।
-झिंझाना निवासी उस्मान ने बताया कि वह हेपेटाइटिस की जांच के लिए आया है। इसके बाद पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है। दवा कब मिलेगी, इसका पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed