{"_id":"07778990fa0b67c5f84d44c454c94106","slug":"passenger-trains-are-troubled-by-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से ट्रेनें लेट यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से ट्रेनें लेट यात्री रहे परेशान
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से दिल्ली-सहारनपुर वाया हरिद्वार व सहारनपुर-दिल्ली जाने वाली ट्रेनें घंटो लेट रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एक सप्ताह के दौरान मौसम साफ रहने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह ग्यारह बजे बादल-कोहरा छाए रहने के कारण सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन आधा घंटा लेट रही। इस ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह सात बजकर चालीस मिनट है, जो आठ बजे के बाद पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर का शामली पहुंचने का समय सुबह 8.30 बजे है, लेकिन दस बजे पहुंची।
दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर लाल ट्रेन 40 मिनट लेट पहुंची। इसका शामली पहुंचने का समय 10.50 बजे है। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर बीस मिनट लेट पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली लाल पैसेंजर तीन बजे के स्थान पर चार बजे शामली पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर का शामली पहुंचने का समय साढ़े चार बजे है, यह पैसेेंजर ट्रेन डेढ़ घंटा लेट शाम छह बजे पहुंची।
विज्ञापन
शाम साढ़े छह बजे शामली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटा लेट नौ बजे रात्रि शामली से रवाना हुई। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते चार दिन तक सुबह बादल व कोहरा छाया रहेगा।
अधिकतम न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।