{"_id":"603be1058ebc3ec899796db2","slug":"passenger-trains-are-not-increasing-as-expected-shamli-news-mrt527692578","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन में अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन में अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ रहे यात्री
विज्ञापन
शामली। पिछले छह दिन में दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर ट्रैक पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी तो हुई है, किंतु कोरोना काल से पहले के मुकाबले अभी सवारियों का औसत पचास प्रतिशत ही है।
कोरोना काल के 11 माह बाद बढ़े किराए के साथ 22 फरवरी से दिल्ली से सुबह 7.45 बजे शामली होकर सहारनपुर तक पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। पहले दिन मात्र तीस सवारियों ने इसमें यात्रा की थी। पिछले छह दिन में अपडाउन में सवारियों की संख्या तीन सौ तक पहुंच गई है। 15 डिब्बों वाली ट्रेन में अपडाऊन का 2200 से लेकर 2500 सवारियों तक औसत आता है। मौजूदा समय में ट्रेेन में एक हजार सवारियों का औसत आ रहा है। पचास प्रतिशत सवारियों के औसत में फिलहाल कमी है।
शामली रेलवे स्टेशनअधीक्षक इकराम अली के मुताबिक संचालित ट्रेन में सवारियों के आंकड़ों को दिल्ली मंडल से रेलवे बोर्ड दिल्ली भेजा जा रहा है। सवारियों की अधिकता के आधार पर दिल्ली- शामली, सहारनपुर खंड में दूसरे ट्रेन को संचालित करने का प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
उधर उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील कुमार धीमान ने बताया कि दिल्ली- शामली,सहारनपुर खंड में सवारियों की अधिकता होने के बाद दूसरी ट्रेन के रूप में जनता एक्सप्रेस का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। इस ट्रेन के संचालन होने से सुबह के समय सहारनपुर-शामली से दिल्ली जाने के लिए सवारियों को सुविधा के रूप में विकल्प मिल जाएगा।