फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pashupalko ko di bimarion ki jaankari

पशु पालकों को बताए बीमारियों के लक्षण

Sat, 22 Oct 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
pashupalko ko di bimarion ki jaankari
animals - फोटो : amar ujala
शामली में पशुपालन विभाग और ब्रुक इंडिया कंपोजिट इकाई की ओर से जिला स्तरीय एडवोकेसी बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने की और संचालन ब्रुक इंडिया कंपोजिट इकाई के प्रबंधक शिवकुमार तोमर ने किया। डीएम ने कहा कि अश्व एवं अश्व पालकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रत्येक अश्व पालक तक पहुंचना चाहिए। ब्रुक इंडिया एडवोकेसी की हेड सृजना निज्जार ने एडवोकेसी पर किए गए प्रयासों के बारे में बताया। 
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सक डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। श्रम उपायुक्त घनश्याम सिंह ने श्रम विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में अश्व पालकों से सहयोग की अपील की। उपनिदेशक (कृषि) हरेंद्र उपाध्याय, लीड बैंक मैनेजर एसएच तोमर, नाबार्ड से शैलेंद्र पढ़ियार ने अपने विभागों के संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। 
विज्ञापन

ईंट निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक ने ईंट भट्ठों पर अश्व कल्याण से संबंधित मुद्दों के समाधान के बारे में कहा।

बैठक में अश्व कल्याण समूह एवं समितियों के प्रतिनिधि रूपचंद, बलवीर सिंह, मदन कुमार, नरेंद्र कुमार, कुंतलेश और जैबुनिशा ने समूह और समिति के कार्य एवं समस्याओं के समाधान कराने की मांग की। डॉक्टर इमरान, अमित कुमार, कर्ण सिंह, सियानंद, डॉक्टर मनोज कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed