{"_id":"6502005f221e4aff4404cbdb","slug":"pashu-arogya-mela-canceled-due-to-lingering-disease-in-animals-shamli-news-c-26-1-smrt1056-8831-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पशुओं में लंपी बीमारी से पशु आरोग्य मेला निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पशुओं में लंपी बीमारी से पशु आरोग्य मेला निरस्त
Thu, 14 Sep 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
शामली। प्रदेश में पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी के चलते शासन के आदेश पर जनपद में लगने वाले पशु आरोग्य मेले को निरस्त कर दिया गया। यहां 15 सितंबर से पांच ब्लॉकों पर यह मेले लगने थे। अब यह मेले 31 अक्तूबर के बाद लगाए जाएंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाना था। इसके लिए शासन ने बजट भी जारी किया था। जनपद के शामली, कांधला, कैराना, थानाभवन व ऊन ब्लॉक पर 15 सितंबर से मेला लगना था और यह मेला हर सप्ताह में एक दिन निर्धारित होना था। लेकिन पशुओं में लंपी बीमारी काफी तेजी से फैल रही है और बीमारी के चलते प्रशासन व शासन अलर्ट है। ऐसे में पशु मेला लगने से वहां आने वाले पशुओं में बीमारी फैलने का खतरा बन सकता है। शासन ने इसके लिए प्रदेश के सभी मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को आदेश जारी कर दिए है और अब यह मेला 31 अक्टूबर के बाद लगाए जाएंगे। सीवीओ डाॅ. यशवंत सिंह ने बताया कि पशु आरोग्य मेला अब 31 अक्तूबर के बाद लगाए जाएंगे।
जनपद में नहीं मिला लंपी से पीड़ित पशु
सीवीओ डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि जनपद में अभी तक किसी भी पशु में लंपी बीमारी का कोई केस नहीं मिला है और वह लगातार टीम को भेजकर पशुओं पर नजर रखे हुए है। इसके लिए पशु पालकों को भी बीमारी से बचाव की जानकारी दी जा रही है, ताकि वह बीमारी से बच सके।