फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Participation in politics is essential: Panchal

राजनीति में भागीदारी जरूरीः पांचाल

Mon, 25 Jun 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Mon, 25 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Participation in politics is essential: Panchal
programm - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की ओर से सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी देने की मांग उठाई।   शिव वाटिका में आयोजित सम्मेलन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर वेदप्रकाश पांचाल ने कहा कि समाज को संगठित और जागरूक किया जा रहा है। राजनीतिक दलों ने वोट के चक्कर में समाज को छलने का काम किया है।
विज्ञापन


समाज की राजनीति में हिस्सेदारी जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल ने कहा कि श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज ने मंदिर, धर्मशाला का निर्माण कराकर समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। विश्वकर्मा पांचाल समाज का दिल्ली में विराट सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। हरियाणा की महिला अध्यक्ष बबीता पांचाल ने कहा कि राजनीतिक दलों ने समाज को बांटने का काम किया है। समाज की अधिकता से वह सत्ता परिवर्तन का काम कर सकता है। उन्होंने राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया।
विज्ञापन


विश्वकर्मा समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांचाल, सहारनपुर जिले से भाजपा नेता ओमपाल पांचाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जगदीश पांचाल, महासभा के प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष  बिशंबर सिंह मुजफ्फरनगर, मेेेरठ जिले से आए एसपी सिंह अमित विश्वकर्मा, विद्यानंद पांचाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने तेजपाल प्रधान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद पांचाल को प्रवक्ता, राजेश्वर पांचाल को कोषाध्यक्ष, अजय भारद्वाज को सूचना प्रचार मंत्री, सुनील कुमार लोनी को उपाध्यक्ष मनोनीत करके जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मनोज पांचाल को शामली का जिलाध्यक्ष, अशोक पांचाल को सहारनपुर जिलाध्यक्ष, राजेंद्र पांचाल को  बागपत जिलाध्यक्ष, मांगेराम पांचाल को मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। विश्वकर्मा युवा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय पांचाल ने युवाओं की टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्षता रमेश विश्वकर्मा और संचालन संजय पांचाल ने किया।
इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री विश्वकर्मा मंदिर में समाज के गरीब असहाय लोगों की निशुल्क चिकित्सा के लिए ओपीडी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed