फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Parents should provide religious and worldly education to children

Shamli News: बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम दिलाएं अभिभावक

Sun, 25 Jun 2023 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Parents should provide religious and worldly education to children
झिंझाना। बिडौली सादात में सालाना जलसे का आयोजन किया। मौलाना ने लोगों से कहा कि तालीम के बिना मनुष्य में तरक्की और जीने का सलीका नहीं आ सकता। अभिभावक अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम दिलाएं।
विज्ञापन

ग्राम बिडौली सादात स्थित मदरसा फैजुल उलूम में सालाना जलसे में छह बच्चों ने कुरान ए पाक मुकम्मल किया, जिन्हें दस्तार बंदी यानी पगड़ी बांधने की रस्म की गई। तहसील नकुड़ से आए मौलाना मुशर्रफ ने फरमाया कि बिना तालीम के कोई भी कौम तरक्की नहीं कर सकती। मौलाना महफूज उर रहमान ने कहा कि वह अच्छे अखलाक पेश कर अपना मजहबी फर्ज अदा करें और नशाखोरी जैसी गंभीर बुराइयों से बचने की अपील की। कार्यक्रम में मौलाना मुस्तफा साहब मजाहिरी ने लड़़कियों की तालीम पर जोर दिया और छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जलसे की शुरुआत कुरआन-ए- पाक की तिलावत के साथ की गई। मौलाना रशीद अमीरे जमात मेवात हरियाणा ने दुआ कराई। जलसे के कारी नवेद फौजी ने जलसे में आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मुफ्ती नासिर, मौलाना अजीम, कारी बिलाल, कारी इकरार, वाजिद, हाफिज नसीम, फुरकान, इसरार प्रधान, चौधरी महमूद भूरा, डॉक्टर खान, वासिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed