फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Parent-teacher meeting started in council schools

परिषदीय विद्यालयों हुई पीटीएम, पढ़ाई को लेकर की चर्चा

Sat, 20 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Parent-teacher meeting started in council schools
बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावकों ने किया विमर्श
विज्ञापन

ऊन ब्लॉक के सभी 181 विद्यालयों में हुई शिक्षक-अभिभावकों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। परिषदीय विद्यालयों में पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर शिक्षक-अभिभावक मीटिंग (पीटीएम) की व्यवस्था शुरू की गई है। इसकी शुरूआत ऊन ब्लॉक से की गई है। इस ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 181 विद्यालयों में शनिवार को पीटीएम हुई। इसमें विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार को लेकर विमर्श किया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में पीटीएम की शुरूआत हुई है। इसका ब्लॉकवार रोस्टर तैयार किया गया है। पहले दिन ऊन ब्लॉक के 181 विद्यालयों में शिक्षकों और अभिभावकों की मीटिंग हुई। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर उनके अभिभावकों से बातचीत की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को उनके बच्चे के शैक्षिक स्तर के बारे में जानकारी दी और उसे आगे बढ़ाने तथा बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

शिक्षकों ने अभिभावकों से कहा कि वे समय निकालकर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी ध्यान दें। शिक्षकों द्वारा जो गृह कार्य दिया जाता है, उसे अच्छी तरह से कराएं और उसे याद कराने के बाद सुनें। घर में पढ़ाई का माहौल बनाएं। जिस विषय में विद्यार्थी कमजोर दिखाई दे रहा है, उस पर ज्यादा ध्यान दें। अभिभावकों ने भी शिक्षकों से कहा कि पढ़ाई की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाना चाहिए। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों व अभिभावकों की मीटिंग की व्यवस्था लागू की गई है। यह महीने में एक बार विद्यालय स्तर पर होगी। ऊन ब्लॉक से इसकी शुरूआत की गई है। इस ब्लॉक के सभी विद्यालयों में शिक्षक और अभिभावकों की मीटिंग हुई। जिसमें विद्यार्थियों की पढ़ाई को बेहतर बनाने को लेकर विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed