{"_id":"5d9cceb68ebc3e016026044d","slug":"pankaj-malik-commanded-west-up-shamli-news-mrt447457178","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पंकज मलिक को मिली वेस्ट की जिम्मेदारी9","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पंकज मलिक को मिली वेस्ट की जिम्मेदारी9
विज्ञापन
शामली पूर्व विधायक पंकज मलिक
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज मलिक को वेस्ट यूपी की कमान
शामली। कांग्रेस ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिशें तेज कर दी है। संगठन में फेरबदल करते हुए कांग्रेस ने शामली के पूर्व विधायक पंकज मलिक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें वेस्ट यूपी के संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने पंकज मलिक को ये जिम्मेदारी देकर कांग्रेस से दूर हो रहे वेस्ट यूपी के जाटों को फिर से पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया है।
कांग्रेस हाईकमान ने यूपी की कमान अजय कुमार लल्लू को सौंपने के साथ ही उपाध्यक्ष पद पर जिन चार पदाधिकारियों की तैनाती की है, उनमें शामली के पूर्व विधायक पंकज मलिक भी शमिल हैं। मलिक युवा जाट नेता और वरिष्ठ कांग्रेस हरेंद्र मलिक के पुत्र हैं। पंकज मलिक वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में बघरा सीट से चुनाव जीते थे। इसके बाद वर्ष 2012 में वे शामली विधानसभा सीट से चुनाव जीते, लेकिन 2017 में भाजपा की लहर के चलते वह चुनाव हार गए और दूसरे नंबर पर रहे। वेस्ट में कांग्रेस का जनाधार लगातार कम हो रहा था। जाटों का रुझान भाजपा की तरफ देेख कांग्रेस को वेस्ट में मजबूत जाट नेता की तलाश थी । पंकज मलिक की राहुल गांधी से नजदीकियां भी है। संभवत: यही वजह रही कि पार्टी ने उन पर इतना भरोसा जताया।
राहुल गांधी और प्रियंका के दौरे में भी रही थी खास भूमिका
पुलवामा में आतंकी हमले में शामली के सीआरपीएफ के जवान अमित और प्रदीप के शहीद होने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के दिग्गज नेता शामली पहुंचे थे। इन लोगों ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था। अचानक इन दिग्गज नेताओं के इस दौरे के पीछे भी विधायक पंकज मलिक की खासी भूमिका रही थी।
विज्ञापन
सबको साथ लेकर चलेंगे -पकंज
पंकज मलिक ने बताया कि संगठन ने उन्हें उपाध्यक्ष के साथ वेस्ट यूपी की बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनका प्रयास होगा कि वे सबको साथ लेकर चलें, जो गलतियां हुई हैं उनमें सुधार करें और वेस्ट में पार्टी को मजबूती से खड़ा करें।