{"_id":"657ca37863013fa2b4030224","slug":"panipat-police-raids-in-search-of-arms-smuggler-and-woman-shamli-news-c-26-1-sal1001-13398-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हथियार तस्कर और महिला की तलाश में पानीपत पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हथियार तस्कर और महिला की तलाश में पानीपत पुलिस ने दी दबिश
Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। हथियार तस्कर व लापता महिला की तलाश के दो अलग अलग मामलों में हरियाणा के पानीपत की पुलिस ने दबिश दी। महिला के नहीं मिलने व हथियार तस्कर के फरार होने पर हरियाणा पुलिस लौट गई।
शुक्रवार को हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना पुराना औद्योगिक के एसआई वेदपाल ने टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। एसआई ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र से एक महिला लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी उनके थाने में दर्ज है। महिला के कैराना क्षेत्र में होने की सूचना मिली है। इसके अलावा एक अन्य मामले में हथियार तस्कर की तलाश है। बाद में हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दो अलग अलग मोहल्लों में महिला व हथियार तस्कर की तलाश में दबिश दी। महिला व आरोपी को पता नही चलने पर हरियाणा पुलिस लौट गई।
अपहरण व दुराचार के 10 साल पुराने मामले में पानीपत क्राइम ब्रांच की दबिश
कैराना। 10 साल पुराने अपहरण व दुराचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में हरियाणा क्राइम ब्रांच ने क्षेत्र के एक गांव में दबिश दी। आरोपी के नही मिलने पर टीम लौट गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को हरियाणा के जनपद पानीपत की क्राइम ब्रांच सीआईए थर्ड के एसआई सुभाष चंद ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। एसआई ने बताया कि 2013 से उनके थाना क्षेत्र से दुराचार व अपहरण के मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है। बाद में हरियाणा क्राइम ब्रांच ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव बुच्चाखेड़ी में आरोपी की तलाश में दबिश दी। आरोपी नही मिला। संवाद