{"_id":"5ab003e74f1c1bac758b6407","slug":"panipat-nagina-route-declared-today-as-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हुआ पानीपत-नगीना मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हुआ पानीपत-नगीना मार्ग
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
good news
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सड़क-परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पानीपत- नगीना राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया है। पानीपत से शामली होकर नगीना तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को 709 एडी नंबर आवंटित किया गया है। वहीं, गढ़मुक्तेश्वर से मेेेेरठ-करनाल-जींद- मुंडल और भिवानी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को 709ए नंबर आवंटित किया गया है।
हरियाणा के पानीपत से उत्तराखंड की सीमा को जोड़ने वाला पानीपत-नगीना मार्ग उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग में शामिल था। इस मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की प्रक्रिया पिछले चार साल से चल रही थी। पिछले सात माह पूर्व पानीपत-नगीना तक चार लेन के निर्माण व शामली में बाईपास के निर्माण के लिए बाईपास की जद में आ रहे किसानों व राष्ट्रीय राजमार्ग से संबद्ध किए गए अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें शामली बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में विचार-विमर्श किया गया था। वहीं, मेरठ-करनाल मार्ग दो साल पूर्व फोरलेन बनाया गया था।
वहीं, इसके अलावा सड़क-परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय दिल्ली की ओर से चार अप्रैल 2011 की अधिसूचना को संशोधित करते हुए गढ़मुक्तेश्वर के निकट से राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के साथ मेरठ- बुढ़ाना, शामली, हरियाणा राज्य में शामिल करनाल-जींद, मुंडल को जोड़ने वाला भिवानी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करते हुए 709 ए का नंबर आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को होगा हस्तांतरित
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि सड़क-परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से छह मार्च की अधिसूचना में उत्तर प्रदेश के 23 राज्य राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल किए जाने का गजट प्राप्त हो गया है। पानीपत से लेकर नगीना तक राष्ट्रीय राजमार्ग को शीघ्र हस्तानांतरित किया जाएगा। उसके बाद फोरलेन की डीपीआर बनाकर सड़क-परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जाएगी। इसके बाद धनराशि स्वीकृत होने पर निर्माण कराया जाएगा।
छह लेन बनेगा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे
शामली। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को छह लेन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहारनपुर इकाई द्वारा लिलौन से लेकर साईंधाम तक मार्ग की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार करा रहा है। एस्टीमेट स्वीकृत होने पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।