{"_id":"586162ee4f1c1b7675eeb397","slug":"panipat-khatima-route-stemware","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत-खटीमा मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत-खटीमा मार्ग किया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। बैंकों में कैश नहीं होने और ग्राहक के साथ समान व्यवहार नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को चार गांवों के लोगों ने कंडेला के सर्व यूूपी ग्रामीण बैंक से परेशान होकर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। नगर में भी कोआपरेटिव बैंक में पैसा नहीं आने से परेशान लोगों ने रोड जाम कर दिया।
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को सुबह 10 बजे बैंक खुले। कंडेला स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने कैश नहीं होने की बात कह कर ग्रामीणों को वापस भेजना शुरू कर दिया। बैंक में कैश नहीं मिलने के कारण कंडेला, शेखूपुरा, हिंगोखेड़ी और जगनपुर के ग्रामीण कंडेला बस अड्डे के पास पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया।
ग्रामीणों ने केंद्र सरकार और बैंक कर्मचारियों के विरुद्ध नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि बैंक कर्मचारी धोखाधड़ी करके उन्हें कैश नहीं दे रहे हैं। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। एक ग्रामीण कह रहा था कि चार दिन बाद उसकी बहन की शादी है। जबकि बैंक कैश नहीं दे रहा है। करीब 11 बजे पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
उधर, 11 बजे कैराना के कोआपरेटिव बैंक में भी कैश नहीं दिए जाने के चलते लोगों ने कोतवाली के सामने पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि बैंक कर्मचारी कुछ लोगों को तो कैश दे रहे हैं, जबकि ज्यादातर लोगों को कैश नहीं होने की बात कह कर वापस भेज रहे हैं। यहां भी आधा घंटे के जाम के बाद पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।
कैश नहीं मिलने पर तैश में आए ग्रामीण
थानाभवन। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पर सुबह से ही लाईन में खडे़ ग्राहकों को शाम चार बजे तक भी कैश नहीं मिलने पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक का गेट खुलवाकर भुगतान दिलाया।
सोमवार को सुबह से ही नगर शाखा पीएनबी, ओबीसी, स्टेट बैंक, कोआपरेटिव बैंक, यूनियन बैंक आदि के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। कहीं कैश न मिलने तो कहीं कम भुगतान मिलने को लेकर हंगामा होता रहा।
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पर ग्राहकों की भीड़ तब उग्र हो गई, जब सुबह से लाईन में खड़ा होने के बाद कैश की आस लिए ग्राहकों को कैश आने पर भी भुगतान को मना कर दिया गया। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पर चार बजे कैश वैन पहुंची तो लोगों के चेहरों पर खुशी दिखी। थोड़ी देर बाद बैंक प्रबंधक ने पुलिस न होने का बहाना बना कैश देने से मना कर दिया। जिसके बाद ग्राहकों ने हंगामा कर दिया, तो प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना देर से देने के कारण पुलिस के पहुंचने से पूर्व बैंक पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। भीड़ हंगामा करते हुए देहली सहारनपुर राजमार्ग तक पहुंच गई कि तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कैश दिलवाने का भरोसा देकर शांत किया। जिसके बाद पुलिस ने बैंक का गेट खुलवाकर ग्राहकों को कैश वितरण कराया।