{"_id":"64691b9c662b2c9e020d38f4","slug":"panipat-khatima-highway-construction-of-service-lane-started-in-front-of-shamli-tehsil-shamli-news-c-26-1-smrt1047-3224-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत-खटीमा हाईवे: शामली तहसील के सामने सर्विस लेन का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत-खटीमा हाईवे: शामली तहसील के सामने सर्विस लेन का निर्माण शुरू
विज्ञापन
शामली पानीपत खटीमा हाईवे की तहसील के सामने निर्माणाधीन सर्विस लाइन
- एक साइड पर ताॅरकाेल डालकर काला करने का किया जा रहा काम
विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिर पानीपत-खटीमा हाईवे की निर्माण एजेंसी ने सदर तहसील के सामने सर्विस लेन काे काला करने का काम शुरू कर दिया। अगले तीन दिन में सर्विस लेन का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
शामली सदर तहसील के सामने पानीपत- खटीमा हाईवे का बनत बाइपास निकलकर कृष्णा नदी के पुल से आगे पानीपत खटीमा हाईवे में मिल रहा है। तहसील के दक्षिण दिशा की ओर दिल्ली-शामली सहरनपुर हाईवे का बलवा-साईधाम पर बाइपास निकल रहा है। बनत बाइपास के बराबर निर्माण एजेंसी सर्विस लेन तीन माह पूर्व मिट्टी और रोडी बजरी डाल कर कार्य अधूरा छोड दिया था। हाईवे की निर्माण एजेंसी ने सर्विस लेन निर्माण के लिए एनएचएआई लखनऊ से अनुमति मांगी थी। लंबे समय से एनएचएआई लखनऊ कार्यालय से अनुमति नही आ रही थी। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मेनेजर जेेके त्रिपाठी ने बताया कि सदर तहसील के सामने सर्विस लेन का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार रात सर्विस लेन की एक साइड का काला कर दिया गया है। अगले तीन चार दिन में सर्विस लेन काे काला करने कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
तहसील के सामने, बच कर निकले, जोखिम में जान
संवाद न्यूज एजेसी
शामली। सदर तहसील की चार दीवारी और गेट से मिलाकर निर्माण एजेंसी ने सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है। सर्विस लेन से शामली की ओर से छोटे-बडे़ वाहन गुजरते हैं। तहसील से जाने वाले छोटे और बड़े वाहन निकलेंगे तो सामने शामली और बनत आने-जाने वाले आपस में टकरा सकते है। दूसरी ओर शामली तहसील के सामने से तीन किमी का बनत बाईपास निकल रहा है। शामली तहसील के बराबर से दक्षिण दिशा में दिल्ली-शामली सहारनपुर हाईवे का बलवा-सांईधाम बाईपास गुजर रहा है। यहां हाईवे से हाईवे और बाईपास निकलने से चौराहा और त्रिभुज बन गया है। एनएचएआई बागपत की ओर से गोल चक्कर और फ्लाईओवर तक डिजाइन नहीं किया गया है। फिलहाल जिले के सभी बाइपास बंद है। सर्विस लेन चालू होने पर ट्रेफिक बढ़ जाने के बाद वाहनों के टकराने का खतरा बना है।