फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   panipat ke vyapari ki bus mein maut

पानीपत के व्यापारी की बस में मौत

Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। करनाल से आ रहे एक व्यापारी की बस में मौत हो गई। बस स्टॉप पर पहुंची बस के ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी। हरियाणा के मुंडलाना पानीपत निवासी व्यापारी रणवीर बुधवार को करनाल किसी काम से गया हुआ था। वह करनाल से बस में शामली आ रहा था। बस में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शामली पहुंचने पर बस चालक ने उसको उठने के लिए कहा, लेकिन जब तक काफी देर तक भीं नहीं उठा तो घबराए चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर कोतवाली पुलिस उसे अस्पताल में लेकर पहुंची, लेकिन वहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन शामली पहुंचे और शव को बिना कार्रवाई के ही अपने साथ ले गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बस में जहरखुरानी गिरोह द्वारा भी व्यापारी को जहर खिलाए जाने की आशंका जताई जा रही हैै। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed