{"_id":"6767096ac8f80fae2104c55d","slug":"panic-over-information-about-presence-of-bangladeshi-youth-in-the-train-shamli-news-c-26-1-sal1002-133916-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रेन में बांग्लादेशी युवकों के होने की सूचना पर अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रेन में बांग्लादेशी युवकों के होने की सूचना पर अफरातफरी
Sun, 22 Dec 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन में बाग्लादेशी दो युवकों के होने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंच गए। पुलिस ने उन युवकों की आईडी चेक की तो वे जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे और दिल्ली जा रहे थे। बाग्लादेशी होने की सूचना फर्जी निकली। सहारनुपर से दोपहर एक बजे चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन शामली में करीब तीन बजे स्टेशन पर पहुंचे। इसी दौरान बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बांग्लादेशी दो युवक ट्रेन से जा रहे हैं।
जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेन के डिब्बे में मौजूद दोनों युवकों से पूछताछ की और उनकी आईडी चेक की तो वे जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि उन दोनों युवकों के साथ उनकी पत्नी भी थी। वे दिल्ली जा रहे थे और अखरोट बेचने का काम करते हैं। जांच में सूचना झूठी मिलने पर ट्रेन से उन्हें भेज दिया गया।