{"_id":"d077a2d625aef0ef44b3523a40041297","slug":"panchyat-me-panch-jute-mare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को पंचायत में मारे गए पांच जूते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ को पंचायत में मारे गए पांच जूते
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना (शामली)। क्षेत्र के एक गांव में लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में पंचायत ने फरमान सुनाकर मामला रफादफा कर दिया। छेड़छाड़ का आरोप एक अधेड़ पर लगा था। पंचायत के फरमान के बाद उसे पांच जूते मारे गए तथा लड़की के परिजनों से माफी मांगी। आरोपी पक्ष ने पंचायत के फरमान से लेकर घटना के बारे में पुलिस को जानकारी तक नहीं होने दी।
वाकया शनिवार का है। चौसाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उल्टे पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाया। इसके चलते गांव में पंचायत की गई। पंचायत में आरोपी अधेड़ व्यक्ति को पांच जूते मारे गए। पुलिस को मामले की जानकारी दिए बिना मामले को गुपचुप तरीके दबा दिया गया।
शनिवार देर रात पीड़िता के परिजनों ने पंचायत के फरमान को नकारते हुए मामले में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने रविवार की शाम तक भी मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
वहीं मालूम चला है कि गांव के जिम्मेदार लोगों द्वारा पीड़िता के परिजनों पर फैसला करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। यदि ऐसी घटना हुई है और तहरीर आने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, तो उसकी जांच कराई जाएगी।
- वसीम खान, सीओ झिंझाना