फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panchayat stopped without permission

बिना अनुमति की जा रही पंचायत को रुकवाया

Sat, 01 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Panchayat stopped without permission
कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर धसौली में पंचायत को रूकवाने जाते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में ग्रामीणों ने मनरेगा की मजदूरी न मिलने पर ग्रामीणों ने पंचायत शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाते हुए पंचायत को रुकवा कर ग्रामीणों को लौटा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में मनरेगा में किए गए कार्य की ग्रामीणों को मजदूरी नहीं मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी कई दिनों की मजदूरी बकाया है। मजदूर खंड विकास कार्यालय कांधला और ग्राम प्रधान के चक्कर काटने को मजबूर हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गांव के शिव मंदिर में पंचायत करते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के द्वारा मजदूरों को जॉब कार्ड वितरित किए गए थे, जिन पर न ही तो क्रमांक संख्या है और न ही ग्राम प्रधान व सचिव की मुहर है। आरोप है कि मजदूरी कराकर उनका भुगतान नहीं दिया गया। जब उन्होंने इस बारे में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से शिकायत की तो आरोप है कि उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। उन्होंने पंचायत में मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की। पंचायत की सूचना पर गंगेरू चौकी पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। बिना अनुमति लिए की जा रही पंचायत को रुकवा दिया तथा ग्रामीणों को घर भेज दिया। पुलिस ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed