{"_id":"64dfc2ed114fc0563301b2d6","slug":"panchayat-of-farmers-to-change-the-sugarcane-center-shamli-news-c-26-1-sal1002-7583-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गन्ना सेंटर बदलवाने के लिए किसानों की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गन्ना सेंटर बदलवाने के लिए किसानों की पंचायत
विज्ञापन
कैराना। गन्ना सेंटर बदलवाने के लिए किसानों की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में शामली गन्ना मिल के स्थान पर ओम गन्ना मिल में गन्ना डलवाए जाने की मांग की गई।
शुक्रवार को गांव जहानपुरा में प्रधान जनाब अली के आवास पर अलीपुर, बिना और जहानपुरा के किसानों की पंचायत की गई। इस दौरान बताया गया कि शामली शुगर मिल का गन्ना भुगतान समय पर नहीं मिलता है। इसके अलावा शामली शुगर मिल में गन्ने का उठान भी नहीं है। शामली शुगर मिल कई कई दिन तक बंद रहती है जिस कारण गन्ना किसानों को परेशानी हो रही है। शामली शुगर मिल का गन्ना भुगतान भी अन्य मिलो की अपेक्षा बहुत कम हो रहा है। किसानों ने पंचायत में मांग की है कि यहां पर ऊन शुगर मिल का सेंटर खुलवाया जाए, ताकि वे अपना गन्ना ऊन मिल को दे सके। इस अवसर पर शिवकुमार बीनडा, यशपाल अलीपुर पूर्व प्रधान, चौधरी असगर, चौधरी फैयाज, चौधरी मेहताब, सलाउद्दीन, चौधरी इमरान, सतीश बीनडा आदि मौजूद रहे। संवाद