{"_id":"5f91cf2e8ebc3e9bb15ef526","slug":"panchayat-election-strategy-made-shamli-news-mrt507488096","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना मायापुर फार्म पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर।
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
पंचायत चुनाव की रणनीति बनाई
विज्ञापन
कैराना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक के रणनीति बनाई।
बृहस्पतिवार को भाजपा के जिला संयोजक और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामजीलाल कश्यप के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए क्षेत्र के 47 गांव के 44 चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वह पंचायत चुनाव के लिए जी जान से जुट जाएं। गांव में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं से प्रभावशाली संपर्क बनाया जाए। साथ ही जिस इलाके में भाजपा कमजोर हो वहां पर पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिन रात वोटरों से संपर्क बनाएं। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव पार्टी अपने सिंबल पर लड़ाएगी। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष और ब्लॉक संयोजक राजकुमार चौहान के अलावा जिला पंचायत वार्ड के चारों संयोजक वेदपाल सिंह मुंडेट, सतपाल सिंह भूरा, यशपाल अलीपुर और जगदीश चौहान जहानपुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।