फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panchayat arranged marriages of two lovers

घर छोड़कर जा रहे दो प्रेमी युगलों की पंचायत ने कराई शादी

Wed, 29 Sep 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Panchayat arranged marriages of two lovers
कांधला के गांव भभीसा में होती प्रेमी जोड़ों की शादी - फोटो : SHAMLI
पंचायत ने कराई दो प्रेमी युगलों की शादियां
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कभी जहां प्यार करना गुनाह समझा जाता था और प्रेमी-प्रेमिकाओं को मौत की सजा देने में भी पंचायतें नहीं हिचकती थीं, वहीं अब बदलाव की बयार शुरू हो गई है। गांव भभीसा में पंचायत ने एक ही बिरादरी के दो प्रेमी युगलों की शादी कराकर मिसाल पेश की है।
गांव गंगेरू निवासी प्रवेश की चचेरी बहन की शादी गांव भभीसा में हुई थी। उसी समय से युवक प्रवेश व उसके साथ तिलावड़ा निवासी सुमित का भभीसा में आना जाना शुरू हो गया। दोनों का गांव भभीसा निवासी उन्हीं की बिरादरी की युवती सोनी और पूजा के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा। मंगलवार की सुबह दोनों युवक बाइक से गांव भभीसा पहुंचे। संदेह होने पर गांव से कुछ दूरी पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और गांव में ले आए। दोनों युवतियों के परिजनों को मामले की सूचना देकर ग्राम प्रधान हरेंद्र के आवास पर बुलाया गया।
विज्ञापन

मामला एक ही बिरादरी का होने के चलते युवक पक्ष के लोगों को भी सूचना देकर मौके पर बुला लिया गया। पूरे प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। काफी देर तक चली पंचायत में वहां मौजूद लोगों ने निर्णय लिया कि दोनों युवकों की इन युवतियों के साथ शादी करा दी जाए। जिस पर युवकों एवं युवतियों के परिजनों ने भी रजामंदी दे दी, जिसके बाद पंचायत में ही दोनों जोड़ों की पूरे रीति रिवाज के साथ शादी करा दी गई। इस दौरान दोनों युवतियों को पंचायत से ही विदा किया गया। इस फैसले से चारों परिवार के लोगों में खुशी नजर आई।

मंगलवार को शामली जिले के कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा में हुई पंचायत में प्रेमी युगलों को आशीर्व?

मंगलवार को शामली जिले के कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा में हुई पंचायत में प्रेमी युगलों को आशीर्व?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed