फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pakshiyo ke liye haiderpur wetland par jute officer

पक्षियों के लिए हैदरपुर वेटलैंड पर जुटे अफसर और छात्र  

Sat, 02 Feb 2019 11:15 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 02 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
pakshiyo ke liye haiderpur wetland par jute officer
file - फोटो : amarujala
विदेशी पक्षियों से गुलजार हैदरपुर वेटलैंड शनिवार को जनभागीदारी से गुलजार हो उठा। विश्व आर्द्रता भूमि दिवस पर आयोजित बर्ड फेस्टिवल में अफसरों के साथ छात्र-छात्राएं भी जुटे। प्रकृति एवं पक्षियों के प्रति जागरूकता के लिए भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर रैली भी निकाली। विदेशी पक्षियों को देखकर उनके बारे में वन अफसरों से जानकारी जुटाई।  
विज्ञापन

विदेशी और स्थानीय पक्षियों से समृद्ध हैदरपुर वेटलैंड पर दिन निकलते ही चहलपहल शुरू हो गई। मीरापुर के शिखर शिक्षा सदन, आकांक्षा डिग्री कॉलेज, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, फैज ए आम जूनियर हाईस्कूल, श्रीराम पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल के छात्र-छात्राएं गंगा बैराज के नजदीक स्थित वेटलैंड पर पहुंच गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहारनपुर वन संरक्षक वीके जैन रहे। छात्र-छात्राओं को झील में कलरव कर रहे हजारों विदेशी पक्षी दिखाए गए और उनकी विशेषताओं की जानकारी दी गई। बताया गया है कि यह पक्षी साइबेरियन देशों से सर्दियों में यहां आते हैं और गर्मियां शुरू होते ही कूच करने लगते हैं। एसडीएम जानसठ विजय कुमार, पक्षी विशेषज्ञ आशीष लोहिया, प्रवक्ता रीना सिंह, आशीष चौधरी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ से संजीव यादव, जरीन सईद ने पक्षियों, वन्य जीवों एवं प्रकृति के संरक्षण पर जोर दिया। कहा कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में श्रीराम स्कूल के भविष्य कुमार, ज्ञान स्थली के गौतम गिरि, शिखर शिक्षा सदन के अजीम खां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाली। कार्यक्रम में उपप्रभागीय वनाधिकारी पीसी मथुरिया, मोरना रेंजर राज सिंह पुंडीर, जानसठ रेंजर मनोज कुमार बलोदी, वन दरोगा मनोज कुमार बहुुखंडी, देवेंद्र कुमार, रमेश चंद, अंशीलाल, नंदकिशोर, गौरव कुमार, शबाब आलम, लताफत,  सकावत, बिलाल हैदर, देवदत्त, मोहनलाल, बिजेंद्र, धनीराम, दीपक, शिक्षक पूनम शर्मा, मोहम्मद नैयर, प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद अकरम, नरेंद्र कौर, संजीव मलिक, आशीष चौधरी, ममता बहुुखंडी, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन नाहर सिंह एडवोकेट ने किया। 
विज्ञापन


हैदरपुर वेटलैंड को मिलेगा पक्षी विहार का दर्जा  
मुजफ्फरनगर। गंगा बैराज पर स्थित हैदरपुर वेटलैंड पर विदेशी पक्षियों की भरमार रहती है। सहारनपुर वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि करीब 1250 हेक्टेयर में फैले इस वेटलैंड में देशी एवं विदेशी पक्षियों की करीब 200 प्रजातियां मौजूद रहती हैं। उन्होंने बताया कि इस वेटलैंड को पक्षी विहार का दर्जा दिलाने के लिए जिला स्तर से प्रस्ताव पास किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस वेटलैंड को रिजर्व पक्षी विहार घोषित कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छोड़े जाएंगे घड़ियाल   
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि पक्षी विहार को विकसित करने के साथ ही यहां पर गंगा में घड़ियाल भी छोड़े जाएंगे। इसके अलावा कछुओं के लिए हैचरी भी बनाई जाएगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed