{"_id":"696fd2217752d5903508b51b","slug":"pakistani-isi-agent-produced-in-court-shamli-news-c-26-1-sal1001-157975-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट की कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट की कोर्ट में पेशी
Wed, 21 Jan 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
कैराना। सन 2000 में हैंंड ग्रेनेड, बंदूक व पासपोर्ट एक्ट के मामले में गिरफ्तार पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट वारिस उर्फ वारस उर्फ राजा की मंगलवार को अदालत में पेशी कराई गई। पेशी के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एक गवाह के बयान दर्ज कराए गए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की है।
कांधला पुलिस ने वर्ष 2000 में पाकिस्तान के गुजरांवाला निवासी आईएसआई एजेंट वारिस उर्फ वारस उर्फ राजा को हैंड ग्रेनेड, बंदूक व पासपोर्ट एक्ट के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया था। वर्तमान में आरोपी मुजफ्फरनगर जेल में बंद है।
मंगलवार को मुजफ्फरनगर जेल से कड़ी सुरक्षा में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एससी/एसटी) में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से झिंझाना थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी ऊन में तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार के बयान दर्ज कराए गए। कार्रवाई के बाद आरोपी को पुनः मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया।