फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   PAFI member questioned in closed room of Kotwali

पीएफआई सदस्य से खुफिया टीमों ने की पूछताछ

Thu, 13 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
PAFI member questioned in closed room of Kotwali
कोतवाली के बंद कमरे में पीएएफआई सदस्य से पूछताछ
विज्ञापन

कैराना (शामली)। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने और भड़काऊ पोस्टरों के साथ चार दिन पहले गिरफ्तार पीएफआई सदस्य सरवर को आठ घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर कोतवाली के बंद कमरे में पूछताछ की गई। पुलिस के साथ मेरठ से एटीएस, आईबी और एलआईयू की टीमों ने भी आरोपी से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।

अयोध्या में राममंदिर भूमि शिलान्यास के मसले को लेकर फेसबुक पर पोस्ट डालने पर पुलिस ने चार दिन पहले गांव गोगवान निवासी सरवर अली को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भड़काऊ पोस्टर बरामद हुए थे। इस मामले में शामली के आदर्श विहार निवासी अर्जुन गौतम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि गोगवान निवासी सरवर के नाम से फेसबुक अकाउंट पर राम मंदिर शिलान्यास को लेकर पोस्ट डाली गई है। पुलिस ने नौ अगस्त को सरवर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से पीएफआई व एसडीपीआई समेत तीन संगठनों के 147 भड़काऊ पोस्टर बरामद हुए थे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सरवर ने खुद को पीएफआई का सदस्य बताया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी सरवर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आठ घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर कोतवाली में बंद कमरे में पूछताछ की। सीओ कैराना प्रदीप सिंह के अलावा मेरठ से आई एटीएस की टीम, आईबी और एलआईयू ने सरवर से गहनता से पूछताछ की। पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों ने उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मेरठ से एटीएस, एलआईयू और आईबी की टीम ने आरोपी सरवर से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि पीएफआई के सदस्य सरवर से पूछताछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
भड़काऊ पोस्टरों के साथ पकड़े गए सरवर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर पूछताछ की गई है। खुफिया विभाग की टीमों ने भी पूछताछ की है।
- विनीत जायसवाल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed