फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   PAC jawan died in a road accident, chaos in the family

Shamli News: सड़क हादसे में पीएसी के जवान की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 12 Mar 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
PAC jawan died in a road accident, chaos in the family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। शादी समारोह से वापस लौट रहे पीएसी जवान की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना पर राहगीरों घायल जवान को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी नवाब सिंह का पुत्र 29 वर्षीय अश्वनी पीएसी में था। फिलहाल उसकी तैनाती नोएडा की 49 वीं बटालियन में थी। वर्तमान में उसकी ड्यूटी मथुरा में चल रही थी। दो दिन पूर्व अश्वनी छुट्टी पर अपने गांव आया था। रविवार को वह बड़ौत शादी में गया था। दोपहर बाद अश्वनी शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। भारसी के निकट अचानक उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले पाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जवान के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देर तक तड़पता रहा अश्वनी


सड़क हादसे में घायल जवान अश्वनी काफी देर तक मदद के लिए तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की। इस दौरान हरियाणा की ओर से बरनावा सत्संग में महिलाओं का एक जत्था जा रहा था। घायल जवान को तड़पता हुए देख महिलाओं ने ड्राइवर से गाड़ी को रुकवाई और घायल जवान को बाहर निकाला। अपनी गाड़ी में वह उसे सीएचसी लेकर पहुंची, लेकिन तब तक काफी खून बह चुका था। जिससे जवान की मृत्यु हो गई। यदि समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई यूपी पुलिस में
अश्वनी का भाई सनी यूपी पुलिस में है। इसके अलावा दो बहनें भी हैं। अश्वनी अविवाहित था। पिता नवाब सिंह खेती करते हैं। अश्वनी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed