{"_id":"5ceecd7dbdec220700634a65","slug":"paara-pahucha-42degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा पहुंचा 42 डिग्री: न दिन में सुकून न रात में चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा पहुंचा 42 डिग्री: न दिन में सुकून न रात में चैन
Wed, 29 May 2019 11:50 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 29 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से चिलचिलाती धूप और लू ने कहर बरपा रखा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। हालात ऐसे है कि लोगों को गर्मी से न दिन में सुकून मिल रहा है और न रात में चैन। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे सप्ताह रिकार्ड तोड़ गर्मी होगी।
मंगलवार को दिन निकलते ही सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। दोपहर होते ही चिलचिलाती धूप और लू के चलने से हर किसी को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। लोग सिर्फ जरूरी काम के सिलसिले में ही बाहर जाने की हिम्मत जुटा पा रहे है, वह भी सिर और चेहरे को कपड़े से ढक कर। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने से लोगों को हाल बेहाल है। गर्मी इतनी है कि पंखे और कूलर भी काम नहीं आ रहे है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पूरे सप्ताह रिकार्ड तोड़ गर्मी होगी। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही का कहना है कि अगले चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान 44 से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
इस सप्ताह का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
26 मई 37 24
27 मई 40 24
28 मई 41 25
29 मई 42 26