फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   paara pahucha 41 ke paar, log garmi se behaal

पारा पहुंचा 41 के पार, लोग गर्मी से बेहाल

Mon, 06 May 2019 11:43 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 06 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
paara pahucha 41 ke paar, log garmi se behaal
file photo - फोटो : amarujala
मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप और पछुआ हवाओं के चलने से लोग गर्मी से परेशान रहे। सोमवार को दिन का अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।  मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की आशंका जताई है। इसके अलावा बढ़ती गर्मी का असर शहर के बाजारों पर साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छा जाता है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी होने से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को दिन निकलते ही पारा बढ़ना शुरू हो गया। दोपहर होते दिन में भीषण गर्मी के साथ पछुुआ हवाएं चलने से धूल उड़ती रही। 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गरम हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 41 डिग्री और 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि पछुआ हवाएं चलने से आने वाले तीन चार दिन में अधिकतम तापमान की बढ़ोत्तरी दर्ज होने की संभावना है। बृहस्पतिवार तक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। विश्वविद्यालय मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed