फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Overloaded trucks loaded with sugarcane are running like death on the roads.

Shamli News: सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक

Tue, 11 Nov 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Overloaded trucks loaded with sugarcane are running like death on the roads.
-क्रय केंद्रों से मिलों तक क्षमता से अधिक गन्ना ढो रहे वाहन, हादसे को दे रहे दावत
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर लुहारी। गन्ना क्रय केंद्रों से चीनी मिलों तक गन्ने की ढुलाई शुरू ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक और ट्राले बिना किसी रोकटोक के दौड़ रहे हैं। इन वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक गन्ना लादा जा रहा है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
हर साल शुगर मिलों के संचालन के साथ ही यही मंजर देखने को मिलता है। संपर्क मार्गों से लेकर हाईवे तक गन्ने से लदे ट्रक सड़कों पर रेंगते और झूलते नजर आते हैं। न तो प्रशासन की चेतावनी का असर दिखता है और न ही किसी प्रकार की निगरानी होती है। वहीं इन ट्रकों के पीछे रिफ्लेक्टर न होने से कोहरे के मौसम में टक्कर की आशंका और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

मनोज कुमार, अंकित ने कहा कि ओवरलोड ट्रक सड़क पर आते-जाते राहगीरों के लिए डर का सबब बन चुके हैं। ट्रांसपोर्ट ठेकेदार अधिक मुनाफे की लालच में वाहनों में क्षमता से कई गुना गन्ना लाद रहे हैं। हसनपुर लुहारी, कादरगढ़, भैसानी समेत आसपास के इलाकों से थानाभवन शुगर मिल तक ट्रकों का संचालन तेजी से जारी है। गन्ने से भरे इन ट्रकों को देखकर गुजरने वाले वाहन चालक सहम जाते हैं। कई बार ट्रक के पिछले हिस्से से लटकते गन्ने अन्य वाहनों को छूते हुए निकल जाते हैं, जिससे सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। नहीं तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed