{"_id":"6932b1d4e9bf5ddaf30c3756","slug":"overloaded-sugarcane-truck-stuck-under-flyover-in-meerut-karnal-highway-massive-traffic-jam-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: ओवरलोडिंग वाहन बने बड़ा खतरा, फ्लाईओवर के नीचे फंसा गन्ना लदा ट्रक, घंटों जाम में फंसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: ओवरलोडिंग वाहन बने बड़ा खतरा, फ्लाईओवर के नीचे फंसा गन्ना लदा ट्रक, घंटों जाम में फंसे यात्री
Fri, 05 Dec 2025 03:50 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 05 Dec 2025 03:50 PM IST
सार
मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली फ्लाईओवर के नीचे ओवरलोड गन्ना ट्रक फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भारी मशीनों की मदद से ट्रक हटाने के बाद ही यातायात बहाल हो सका। ग्रामीणों ने ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
फ्लाईओवर के नीचे फंसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिडौली फ्लाईओवर के नीचे एक ओवरलोड गन्ना लदा ट्रक फंस गया। ट्रक चालक ने ऊंचाई सीमा की अनदेखी करते हुए जरूरत से ज्यादा गन्ना लाद रखा था। जैसे ही ट्रक फ्लाईओवर के नीचे से गुजरा, गन्ना बीम से टकरा गया और वाहन बीच में ही अटक गया। अचानक हुई इस घटना से दोनों ओर तेज़ी से वाहन कतारों में बदल गए और घंटों तक हाईवे पूरी तरह जाम रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut: वेस्ट एंड रोड पर सीने में गोली मारकर युवक की हत्या, जीजा और उसके दोस्त ने की वारदात, देखें फुटेज
विज्ञापन
भारी मशीनों से ट्रक हटाया, तब जाकर खुला हाईवे
स्थिति बिगड़ती देख यात्रियों को फ्लाईओवर के ऊपर से डायवर्ट किया गया, लेकिन इसके बावजूद यातायात लंबे समय तक बाधित रहा। ट्रक को हटाने के लिए भारी मशीनों और जेसीबी की मदद ली गई। काफी देर की मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
ओवरलोडिंग बना लगातार खतरा, लोग बोले–किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार क्यों?
स्थानीय ग्रामीण समीर, मुनीर और सोनू ने बताया कि ओवरलोडिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और विभाग इससे अनजान बना हुआ है। लोगों ने याद दिलाया कि पिछले वर्ष ऊन रोड पर ऐसा ही ओवरलोड गन्ना ट्रक पलट गया था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि परिवहन विभाग ने सख्ती नहीं की, तो जल्द ही कोई और बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर रोक और नियमित चेकिंग की मांग की है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।