{"_id":"668720c6e015425b340ba044","slug":"overhead-tanks-are-ready-in-seven-villages-of-the-district-shamli-news-c-26-1-sal1002-123847-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले के सात गांवों में ओवरहेड टैंक बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले के सात गांवों में ओवरहेड टैंक बनकर तैयार
Fri, 05 Jul 2024 03:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगोंं को जल्द ही पेयजल समस्या से निजात मिल सकेगी। जिले के सात गांवों आल्दी, जलालपुर, मानकपुर, पलठेड़ी, गंदेवड़ा, यारपुर, दखोड़ी जमालपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत ओवरहेड टैंक और पेयजल लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
दरअसल, कुछ समय पूर्व ही जिले के 182 गांवों में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराने के लिए करीब 480 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। कुछ गांवों में निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। जबकि 10 से अधिक गांवों में निर्माण कार्य चल रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता फूल कुमार ने बताया कि हाल ही में जिले के सात गांवों में ओवरहेड टैंक और लाइन का कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। इसके अलावा जिन गांवों में कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है, वहां पर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही उन गांवों में भी कार्य पूरा कर लिया जाएगा।