फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Overbridge will be built at Budhana and Dhimanpura gate, will get relief from long traffic jam

Shamli News: बुढ़ाना और धीमानपुरा फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, लंबे जाम से मिलेगी निजात

Sun, 03 Aug 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Overbridge will be built at Budhana and Dhimanpura gate, will get relief from long traffic jam
शामली। शहर में बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या से निपटने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने प्रयास शुरू किए हैं। विभाग ने मेरठ करनाल हाईवे पर बुढ़ाना रोड और धीमानपुरा रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

इन पुल के निर्माण पर एक अरब 30 करोड़ 11 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इनकी लंबाई 700 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी। प्रस्ताव के मुताबिक बढ़ाना रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडरपास युक्त उपरिगामी पुल की लागत 77 करोड़ 12 लाख रुपये होगी, जबकि धीमानपुरा रेलवे फाटक पर बनने वाले पुल की लागत 52 करोड़ रुपये तय की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि जिले की 2025–26 की कार्ययोजना में दोनों पुलों का प्रस्ताव शामिल कर शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि बुढ़ाना रेलवे फाटक पर अंडरपास युक्त उपरिगामी पुल के लिए धनराशि जल्द स्वीकृत हो जाएगी और अवमुक्त होते ही कार्य शुरू होगा। धीमानपुरा रेलवे फाटक की स्वीकृति भी जल्द मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति और बजट मिलने के बाद दोनों पुलों का निर्माण कार्य लगभग दो साल में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed