फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Outrage among traders and councilors over the plight of city roads

शहर की सड़कों की बदहाली पर व्यापारियों व सभासदों में आक्रोश

Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Outrage among traders and councilors over the plight of city roads
शामली नगर पालिका में सभासदों की बैठक लेते पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल व व्यापारी नेता धनश्याम द? - फोटो : SHAMLI
शामली। शहरी क्षेत्र की सड़कों की बदहाली पर व्यापारियों व पालिका बोर्ड के अध्यक्ष और सभासदों ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सड़कों में गड्ढे बने होने से लोग परेशानी झेलने को मजबूर हैं। सभासदों व व्यापारियों ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी सड़कों का निर्माण कराएं या फिर निकाय को निर्माण कार्य कराने की अनुमति दी जाए। साथ ही चेतावनी दी कि दस दिन में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती तो पालिका बोर्ड के अध्यक्ष व सभासद सामूहिक त्याग पत्र देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को नगरपालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष, सभासदों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में शहरी क्षेत्र से गुजरने वाली एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी की सड़कों की मरम्मत न होने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में पूर्व विधायक एवं पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल के पति राजेश्वर बंसल ने कहा कि इन सड़कों पर इतना खराब पैचवर्क कराया जाता है, जो एक दिन में ही उखड़ जाता है। ये सड़क शामली शहर से होकर जाती है, तो सभी नागरिकों द्वारा पालिका पर सवाल उठाया जाता है कि सड़क निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। लेकिन नागरिकों को शायद यह जानकारी नहीं कि ये सड़क पीडब्लूयूडी व एनएचएआई की हैं। जिस पर पालिका द्वारा निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता। बैठक में डीएम जसजीत कौर से मांग की गई कि पीडब्लूयूडी व एनएचएआई के अधिकारियों को शहरी क्षेत्र की सड़कों का पुर्न निर्माण कराने के निर्देश दिए जाएं। यदि पीडब्लूयूडी व एनएचएआई सड़क का निर्माण नहीं कर सकती, तो इस निकाय के 15वें वित्त आयोग/राज्य वित्त आयोग मद से सड़क का निर्माण कराए जाने की स्वीकृति दी जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि दस दिन में इस संबंध में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती तो निकाय का पूर्ण बोर्ड अध्यक्ष एवं सभी सभासद अपना त्यागपत्र दे देंगे। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने बताया कि सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर डीएम को पत्र दे दिया गया है। बैठक में व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग, पवन कुमार, अमित कुमार, नरेंद्र अग्रवाल, आशुतोष पंवार, सुरेेशचंद, शशि अरोरा, परमेंद्र निर्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गड्ढे भरवाएं जा सकते हैं, दोबारा कोट की लेनी पड़ेगी स्वीकृति
शामली। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने बताया कि सड़कों को लेकर एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके मिश्रा से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि जो सड़क नगर क्षेत्र से होकर गुजरती है, उस पर केवल गड्ढे भरवाये जा सकते है। दोबारा कोट डालने के लिए उन्हें ऊपर से स्वीकृति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने दी धरने की चेतावनी
शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम जसजीत कौर को उनके कैंप कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अवगत कराया कि शामली शहर के बीच की एमएसके रोड पर जानलेवा गड्ढे बने हैं, जिस कारण पैदल या किसी वाहन का चलना मुश्किल हो गया है। जर्जर बनी सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि अगर एक सप्ताह में सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो व्यापारी और नागरिक मिलकर सुभाष चौक पर धरना देकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, सुभाषचंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, राजेश जैन, महेशचंद धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed