फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Out of 42 gram panchayats of the block, there will be playgrounds in 16 gram panchayats

ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों में से 16 ग्राम पंचायतो में होंगे खेल के मैदान

Sun, 26 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Out of 42 gram panchayats of the block, there will be playgrounds in 16 gram panchayats
शामली, कैराना। युवाओं को खेलकूद में प्रोत्साहन देने के लिए सरकार गांवों में खेल के मैदान बनाने की ओर अग्रसर है। जिसके तहत ब्लॉक क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों में से 11 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान बनकर तैयार हो चुके हैं। बाकी 5 ग्राम पंचायतों में इस साल के अंत तक खेल के मैदान तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

गांवों के खेल के मैदान से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल कर देश का नाम रोशन करते हैं। यहां युवा सेना में भर्ती की तैयारी भी करती हैं। सरकार की ग्रामीण क्षेत्रो में खेलकूद की योजना को प्रोत्साहन देने के लिए गांवों में खेल के मैदान बनाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। तहसील स्तर से गांवों में खेल के मैदान कब्जा मुक्त कराए जा रहे है। ब्लाक स्तर पर गांवों में मनरेगा और ग्राम पंचायत निधि से खेल के मैदान बनाने का कार्य किया जा रहा है। 15 वें और 5 वें वित्त आयोग से खेल के मैदान के लिए ग्राम पंचायतों को धनराशि आवंटित कराई जा रही है। कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों में से कंडेला, भूरा, अलीपुर, जंधेडी, गोगवान, टिटौली, कसेरवा कलां, रामड़ा, तीतरवाड़ा व बुच्चाखेडी ग्राम पंचायत में मनरेगा व ग्राम पंचायत निधि से खेल के मैदान बनकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

जबकि शेखुपुरा ग्राम पंचायत में बॉलीवॉल के मैदान का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। दो दिन पहले मन्ना माजरा में राजस्व विभाग की टीम ने 3070 वर्ग मीटर खेल के मैदान को कब्जा मुक्त कराया था। एक दिन पहले भी मवी अहतमाल तिमाली में खेल के मैदान की एक बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया था। 2022 के अंत तक मन्ना माजरा, मवी अहतमाल तिमाली, कैराना देहात, झाडखेडी और इस्सोपुर खुरगान में मनरेगा व ग्राम पंचायत निधि से खेल के मैदान बनकर तैयार हो जाएंगे। जिसके बाद ग्रामीण युवाओ को खेलकूद में अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कैराना ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान तैयार करा दिए है। साल के अंत तक 5 ग्राम पंचायतों में भी खेल के मैदान मनरेगा के मजदूरों और ग्राम पंचायत निधि से खेल के मैदान बनाए जाएंगे। - जितेंद्र कुमार मिश्र, बीडीओ, कैराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed