फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Organized Legal Literacy and Awareness Program

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Organized Legal Literacy and Awareness Program
झिंझाना नगर पंचायत कार्यालय में विधिक सेवाओं के बारे में नागरिकों को जागरूक करते जिला दिव्यांग ? - फोटो : SHAMLI
झिंझाना। विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को नगर पंचायत झिंझाना में किया गया। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से ऊपर 40 प्रतिशत और इस से ऊपर का दिव्यांग अपना यूडीआईडी कार्ड बनवा कर पेंशन व कई लाभ प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर तीसरे वर्ष दिव्यांग उपकरण निशुल्क बदले जाते हैं। दिव्यांग जोड़े की शादी में 35 हजार का नगद भुगतान किया जाता है। कुष्ठ रोगी के बारे में बताया कि उसे 2500 रुपये प्रति माह की पेंशन मिलती है। उसका पहचान पत्र किसी भी उम्र का हो, बन जाएगा दोनों ही मामलों में आय प्रमाण पत्र न बनने की स्थिति में उन्होंने बताया की कोई भी नगर पंचायत या ग्राम पंचायत अध्यक्ष सांसद विधायक आय प्रमाण पत्र जारी कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए उन्होंने खुद का जारी व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 87914 91011 भी फ़्लैश किया।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रम विभाग की ओर से मौजूद राकिम ने भी श्रमिक कार्ड के फायदे और बनाने के तरीके बताएं। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड 16 से 59 वर्ष की उम्र तक के लिए बनता है । उन्होंने बताया कि पशुधन पालन, मधुमक्खी पालन रिक्शा चालक आदि 156 प्रकार के कार्य आते हैं। जिन्हें योजना का लाभ मिलता है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार, अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह, थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल, काका शर्मा, सभासद जनेश्वर प्रजापत, अमित कुमार, संजय कुमार, मेहरबान आदि मौजूद रहे ।

झिंझाना नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते लोग

झिंझाना नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed