{"_id":"185c4dfc81e1ef9659dcfcd7e33f981c","slug":"organically-built-by-bogus-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटिंग ने कराया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोटिंग ने कराया बवाल
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली । चौथे चरण के मतदान के दौरान बसी चुंधियारी गांव में युवक को फर्जी वोटिंग से रोकने पर बखेड़ा हो गया। आरोपी युवक ने उसे मतदान से रोकने वाले पीएसी के जवान के साथ मारपीट की और उसकी रायफल छीनकर फरार हो गया। पुलिस बल के पीछा करने पर वह रायफल सड़क पर डालकर फरार हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर वहां जमा भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा। पुलिस ने चार को हिरासत में लिया है।
बृहस्पतिवार को गांव बसी चुंधियारी के प्राइमरी स्कूल में बने बूथ नंबर 223 पर फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार एक युवक तीन बार वोट डाल चुका था। जब वह चौथी बार वोट डालने आया तो वहां खडे़ पीएसी के जवान कृपाल सिंह ने उसे पहचान लिया और मतदान से रोक दिया। इस पर उक्त युवक गुस्सा गया और पीएसी के जवान से भिड़ गया।
युवक ने पीएसी के जवान पर कई थप्पड़ जड़ दिए और उसके कंधे पर टंकी उसकी रायफल छीनकर भाग गया। पीएसी का जवान और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वहां हंगामा खड़ा हो गया। खुद को घिरता देख युवक रायफल सड़क पर डालकर फरार हो गया। रायफल छीनने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एसडीएम राम अवतार गुप्ता, सीओ झिंझाना वसीम खान भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां जमा हुई भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा। पुलिस बल ने क्षेत्र में कांबिग की और कई जगह जमा हुई भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। सीओ वसीम खान ने बताया कि रायफल छीनने वाले युवक को पहचान लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।