फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Orders issued to close 45 industrial units in Shamli and Muzaffarnagar

Shamli News: शामली और मुजफ्फरनगर की औद्योगिक 45 इकाइयों को बंद करने के आदेश

Thu, 12 Feb 2026 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Orders issued to close 45 industrial units in Shamli and Muzaffarnagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। वायु प्रदूषण निगरानी सिस्टम लागू न करने के मामले में प्रदूषण विभाग ने मुजफ्फरनगर की 34 और शामली की 11 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के बाद क्षेत्र के उद्यमियों में खलबली मच गई है।
केंद्रीय वायु-प्रदूषण निगरानी विभाग लखनऊ ने औद्योगिक इकाइयों को एक जनवरी 2026 से आनलाइन पर्यावरण एवं वायु प्रदूषण निगरानी सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए थे। लखनऊ की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नियमों का पालन न करने वाली कुल 45 इकाइयों में से 11 इकाइयां शामली और 34 मुजफ्फरनगर में हैं।
विज्ञापन

शामली की 11 बंद होने वाली इकाइयों में अग्रवाल कृषि उद्योग (दिल्ली रोड), एवरेस्ट पंप्स (कैराना रोड), विशाल उद्योग (मुजफ्फरनगर रोड), संयम इंटरप्राइजेज (औद्योगिक क्षेत्र), प्रपेक्ट मैटल इंडस्ट्रीज (मवी, केराना), शिक्त टैंडर्स (कंडेला, कैराना रोड), राजरिया इंडस्ट्रीज (कंडेला), कामता प्रसाद सेवाराम जैन (कैराना रोड), मां शाकंभरी उद्योग (कंडेला), शिक्त मैटल इंडस्ट्रीज (कैराना रोड) और शिवा मैटल इंडस्ट्रीज (कंडेला) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर प्रदूषण विभाग के सहायक अभियंता कुंवर संतोष कुमार ने बताया कि लखनऊ से जारी आदेश जल्द ही शामली और मुजफ्फरनगर की औद्योगिक इकाइयों पर लागू कराए जाएंगे। दूसरी ओर इंडस्ट्रियल इन्वेस्टर्स एसोसिएशन के चेयरमेन विशाल गुप्ता ने कहा कि शामली की 11 इकाइयों को अभी तक किसी आधिकारिक नोटिस की सूचना नहीं मिली है, लेकिन लखनऊ की ओर से बंदी की जानकारी उन्हें मिली है। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed