फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Opposition to the increased prices of diesel and petrol

डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों का विरोध

Fri, 26 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the increased prices of diesel and petrol
शामली कलेक्ट्रेट में एसडीएम मनी अरोरा को ज्ञापन देते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
शामली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिला- शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक रैली निकाली। रैली करनाल रोड से शुरू होकर इसी स्थान पर समाप्त हुई, जिसमें डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी का विरोध किया। केंद्र सरकार से दाम वापस करने की मांग की। इस मौके पर सुल्तान सिंह एलम, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, प्रवीण तरार, सत्यप्रकाश राणा, धर्मेंद्र काम्बोज, पूर्व शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, देशबंधु बिंदल झिंझाना, बिरमपाल गर्ग, जावेदखान, हितेंद्र खैवाल लपराना, डॉ. चैनसिंह पुंडीर, राकेश शर्मा, अब्दुल हाफिज कैराना, मुस्तकिम, मुनेश शर्मा, महेंद्र भारद्वाज, प्रतीक अग्रवाल, वीरपाल कुडाना, लोकेश कटारिया, प्रदीप कश्यप, ब्रजपाल राणा खेडी, लोकेश राणा, पुनीत शर्मा, जावेद उस्मानी मौजूूद रहे।
विज्ञापन

उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय विश्वकर्मा नगर बलभद्र मंदिर बुढ़ाना रोड पर आयोजित हुई । इसमें पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोष प्रकट करते हुए सरकार से मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 18 दिनों से पेट्रोल, डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके सरकार ने आम लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। बैठक में वैभव गर्ग, बाबू खान, योगेश भारद्वाज, ओमबीर उपाध्याय, लोकेश राणा, रविंद्र आर्य, पुनित शर्मा, मोहम्मद आरिफ ,अवनीश शर्मा, प्रवीण पांचाल, फरमान अंसारी, ज्योति प्रसाद, दिनेश शर्मा , विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा रालोद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
शामली। बृहस्पतिवार को युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रावउस्मान, विक्रांत जावला के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत सिंह कौर सेेेे मिला। ज्ञापन में बढ़े डीजल- पेट्रोल के दामों को वापस लिए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओ ने डीजल- पेट्रोल के दाम वापस लिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुनील मलिक, डाक्टर प्रविंद्र बालियान, खालिद राय आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूूूद रहे।

-24 घंटे में डीजल के दामों में 11 पैसे लीटर बढ़ोत्तरी
शामली। दिल्ली के बाद वेस्ट यूपी के जिलों में डीजल के दामों में अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले 24 घंटे में डीजल के दामों में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को डीजल के दाम 71 रुपये 11 पैैसे प्रति लीटर था। बृहस्पतिवार को डीजल के दाम 71.22 पैैसे प्रति लीटर हो गए। 11 पैसे प्रति लीटर डीजल के दामों पर बढ़ोत्तरी से किसानों पर असर पडे़गा। मौजूदा समय में पेट्रोल के दाम 80.77 पैैसे प्रति लीटर हैं।

शामली में बाइक रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता

शामली में बाइक रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed