{"_id":"611175a78ebc3e759540c50d","slug":"opposed-to-acquire-land-for-toll-shamli-news-mrt5511982147","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल के लिए भूमि अधिग्रहण करने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल के लिए भूमि अधिग्रहण करने का किया विरोध
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में डीएम से वार्ता करते गांव लक्ष्मणपुरा के ग्रामीण
- फोटो : SHAMLI
टोल के लिए भूमि अधिग्रहण करने का किया विरोध
शामली। लक्ष्मणपुरा और पटनीपरतापुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर से मिले। उन्होंने मेेरठ-करनाल हाईवे के लिए लक्ष्मणपुरा गांव के पटनीपरतापुर के आवासीय भवनों और प्राथमिक विद्यालय पर टोल के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाने का विरोध किया।
सोमवार को लक्ष्मणपुरा और पटनीपरतापुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर से मिलकर अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। हाईवे के लिए 80 साल पुराने लक्ष्मणपुरा गांव के मजरा पटनीपरतापुर के रिहाइशी भवनों और गांव के प्राइमरी स्कूल परिसर में प्रस्तावित भूमि टोल के लिए अधिग्रहण की जा रही है। लक्ष्मणपुरा गांव को वर्ष 1940 के दशक में विभिन्न गांव से आए लोगों को बसाया गया था। वर्ष 1965 में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया गया था। मेरठ-करनाल मार्ग प्रारंभिक अवस्था में एक संकरी कच्ची सड़क थी। 1972 में एक लाइन का खंड़जा की जनपदीय सड़क बन गई। दो हजार के दशक में डबल लाइन का प्रांतीय मार्ग और 2015 में में चार लेन का मार्ग बन गया है। ग्रामीणों ने हाईवे के टोल को गांव के बाहर भूमि देकर हस्तांतरित किए जाने की मांग की है।
मौके पर पटनीपरतापुर की प्रधान ब्रिजेश, सत्यवीर, राजकुमार, धीर सिंह, कृष्णपाल, जयपाल, अमित, जयपाल सिंह, चरण सिंह, सोनू, रामपाल, हरवीर सिंह, विजय सिंह, जोगिंद्र, सुशील, विजयपाल, नरेश, विरेंद्र, सुभाष, प्रहलाद, प्रवीण कुमार, ओमसिंह, विनोद, राजपाल, पप्पू, सोहनवीर, शुभम, दीपक आदि मौजूूद रहे।