फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Open waterless fast by offering arghya to the rising sun

उगते सूरज को अर्घ्य देकर निर्जल व्रत खोला

Tue, 01 Nov 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Open waterless fast by offering arghya to the rising sun
कैराना में यमुना नदी पर उगते सूरज को अर्ध्य अर्पित करते सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की पत्नी रत्ना तिवा? - फोटो : SHAMLI
उगते सूरज को अर्घ्य देकर निर्जल व्रत खोला
विज्ञापन

शामली, कैराना। जिले में श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना के साथ 36 घंटे के उपवास का समापन हो गया। कैराना यमुना तट और श्री हनुमान धाम शिव सरोवर पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा-अर्चना के लिए सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
शहर के श्री हनुमान धाम के शिव सरोवर पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान धाम के शिव सरोवर में स्नान किया। स्थापित की गई छठ मैया के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर फल, सब्जियां और अन्य भेंट अर्पित की। इसके बाद शिव सरोवर के जल में खड़े होकर उगते हुुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करते हुए मन्नतें मांगी। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव, विनोद, राजकुमार, मनोज, अशोक, अतुल श्रीवास्तव, नितेश शौर्य, प्रवीण अनिल, विजय, निखिल, सचिन, चंद्रकांत, शालिनी, मधु रिंकू, सुलेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैराना छठ पूजा में श्रद्धालु महिलाओं ने सुबह यमुना नदी में खड़े होकर उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद महिलाओं ने 36 घंटे बाद निर्जल व्रत खोला। एक दिन पहले छठ पूजा के अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने अपने परिवार के साथ यमुना तट पर पहुंचकर छठ माता की पूजा की थी। महिलाओं ने यमुना नदी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया था। बाद में यमुना मैय्या की आरती की गई थी। वहीं सोमवार सुबह छठ पूजा के समापन के अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की पत्नी डॉ. रतना तिवारी व दोनों पुत्रवधुओं के अलावा अन्य श्रद्धालु महिलाओं ने यमुना नदी के जल में खड़े होकर उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद यमुना मैया की आरती की गई। बाद में सीडीओ ने अपनी पत्नी का निर्जल उपवास खुलवाया। इस दौरान हरियाणा से आईं अन्य महिला श्रद्धालुओं ने भी उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करके निर्जल व्रत खोला।

शामली स्थित  हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाऐ

शामली स्थित हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

शामली स्थित  हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाऐ

शामली स्थित हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

शामली स्थित  हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाऐ

शामली स्थित हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

शामली स्थित  हनुमान धाम पर छठ पूजा   में शामिल होने आई महिलाएं व युवतियां

शामली स्थित हनुमान धाम पर छठ पूजा में शामिल होने आई महिलाएं व युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली स्थित  हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान अपनी माँ को सिंदूर लगाती युवती

शामली स्थित हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान अपनी माँ को सिंदूर लगाती युवती- फोटो : SHAMLI

शामली स्थित  हनुमान धाम पर छठ पूजा  करती महिलाएं।

शामली स्थित हनुमान धाम पर छठ पूजा करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य भगवान की उपासना करती महिला।

शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य भगवान की उपासना करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य भगवान को अर्ध्य देती महिला।

शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य भगवान को अर्ध्य देती महिला।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed