{"_id":"610ada138ebc3ec1fe1cff9f","slug":"opd-will-start-soon-in-district-hospital-shamli-news-mrt5504831145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में अगले सप्ताह शुरू हो सकती है ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में अगले सप्ताह शुरू हो सकती है ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में शीघ्र शुरू होगी ओपीडी
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में अगले सप्ताह ओपीडी शुरू हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ओपीडी शुरू होने से मरीजों को लाभ मिलेगा।
पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गांव मुंडेट के निकट जिला संयुक्त चिकित्सालय का भवन पिछले साल तैयार हो गया था। कोरोना के केस बढ़ने की वजह से जिला अस्पताल के भवन में कोविड अस्पताल चलाया जा रहा है। पिछले महीने रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला अस्पताल को अगस्त के पहले सप्ताह में चालू करने पर सहमति बनी थी। अब अस्पताल को एक सप्ताह बाद चालू करने की बात कही गई है। सात या आठ अगस्त से अस्पताल की शुरूआत पहले ओपीडी से किया जाना बताया गया है। इसके बाद डिलीवरी और इमरजेंसी शुरू की जाएगी। जिला अस्पताल में फिलहाल छह चिकित्सकों की तैनाती हुई है। इन्हीं चिकित्सकों से अस्पताल चालू करने की तैयारी की जा रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि सात या आठ अगस्त से अस्पताल चालू होने की उम्मीद है। पहले अस्पताल में ओपीडी शुरू की जाएगी। इसके बाद चिकित्सक व स्टाफ बढ़ने पर डिलीवरी व इमरजेंसी आदि सुविधाएं भी शुरू कर दी जाएगी। अस्पताल चालू होने पर मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी।