फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   OPD crosses 1400 in district hospital

Shamli News: जिला अस्पताल में ओपीडी 1400 के पार

Tue, 24 Jun 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
OPD crosses 1400 in district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों भीड़ रही। इसके चलते मरीजों को इलाज के लिए एक से डेढ़ घंटे तक कतार में खड़े रहना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। ओपीडी में 1400 से ज्यादा मरीज आए।
रविवार की छुट्टी से अगले दिन सोमवार को जिला अस्पताल खुला। ओपीडी में सुबह आठ बजे से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। नौ बजे तक मरीजों की ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लंबी कतार लग गई थी। इससे पहले मरीजों को पहले पर्चा बनवाने के लिए कतार में लगना पड़ा। बाद में दवा लेने के लिए कतार में लगे रहें। इसके चलते मरीज को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। महिला मरीजों की भीड़ ज्यादा रही।
विज्ञापन

अस्पताल में आए मरीज राशिद, गुलजार, सुरेशो व सुनीता ने बताया कि चिकित्सक को दिखाने के लिए उन्हें एक से डेढ़ घंटे का समय लगा हैं। उन्हें कतार में खड़े रहना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि रविवार को अस्पताल की छुट्टी होने के कारण सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले मरीज ज्यादा आते हैं। ओपीडी में 1129 नए पर्चे पर मरीज इलाज कराने आए जबकि 250 से ज्यादा पुराने पर्चे वाले मरीज आए। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई हैं। ज्यादातर मरीज नजला, खांसी, बुखार, त्वचा और हड्डी संंबंधी रोगों के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed