फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Oops! Handhe in one hand, second in mobile

उफ! एक हाथ में हैंडिल, दूसरे में मोबाइल

Sun, 18 Feb 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 18 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Oops! Handhe in one hand, second in mobile
शामली में फोन पर बात करता जाता बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
शामली में जान बेशकीमती है, इसकी परवाह कीजिए। छोटी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। ऐसी बातें समझाते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस खूब जतन करती है, लेकिन लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। आलम यह है कि बगैर हेलमेट के बाइक चलाएंगे और ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन पर बात भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
रविवार को अमर उजाला ने अभियान के तौर पर ऐसे लोगों को कैमरे में कैद किया, जो दुपहिया वाहनों को चलाते समय न तो हेलमेट लगाते हैं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग भी करते हैं। शहर की अधिकांश सड़कों पर ऐसे नजारे देखने को मिले, जब कोई बाइक से तो कोई स्कूटर से दौड़ा चला जा रहा था। हेलमेट भी नहीं पहन रखा था और एक हाथ से वाहन का हैंडिल थाम रखा था, तो दूसरे हाथ से मोबाइल फोन कान पर लगा रखा था। शहर के एमएसके रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड और बुढाना रोड पर ऐसे नजारे खूब देखने को मिले।
विज्ञापन
खतरनाक है बाइक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना जानलेवा साबित हो सकता है। पूर्व में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जब दुपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के कारण हादसा हो गया। बावजूद इसके लोग समझने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी प्रकार का वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। खासकर दुपहिया वाहन चलाने में ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने वाले खुद को जोखिम में डालने के साथ ही दूसरों के लिए भी परेशानी बनते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। - डाक्टर अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed