फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ontinually monitor top ten criminal-history sheeters

टॉप टेन अपराधी-हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार निगरानी रखें

Thu, 23 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
ontinually monitor top ten criminal-history sheeters
शामली : कैराना कोतवाली का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सब्बरवाल और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल। - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना/बाबरी। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल ने कहा कि टॉप टेन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन

बुधवार शाम को पुलिस लाइन में आयोजित अधिकारियों की बैठक में एडीजी राजीव सब्बरवाल ने कहा कि आगामी त्योहारों के लिए शासन की जो भी गाइड लाइन रहेगी, उसी का पालन कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरती जाए। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं। टॉप टेन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जाए। इस दौरान डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इससे पहले एडीजी ने कैराना और बाबरी थाने का निरीक्षण किया। कैराना कोतवाली में पहुंचे एडीजी ने गेट पर बनाई गई कोविड-19 डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से बचाव संबंधी जानकारी ली। एडीजी ने थर्मल स्कैनर मशीन से अपना तापमान चेक कराया। उन्होंने अभिलेखों, हवालात, भवनों आदि का निरीक्षण किया और हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मैस में खाने की गुणवत्ता, माल खाने व पुलिसकर्मियों के आवासों की के बारे में जानकारी ली। इससे पहले बाबरी थाने पहुुंचे एडीजी ने जन शिकायत अधिकारी महिला कांस्टेबल सोनू से कोविड-19, आगंतुकों और शिकायतों के निस्तारण आदि के बारे में जानकारी ली। एडीजी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, हवालात और अभिलेखों की जानकारी ली।

शामली : कैराना कोतवाली का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सब्बररवाल और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल।

शामली : कैराना कोतवाली का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सब्बररवाल और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल।- फोटो : SHAMLI

शामली : कैराना कोतवाली में केविड-19 हेल्प डेस्क पर जानकारी लेते एडीजी राजीव सब्बरवाल और डीआईजी उपे?

शामली : कैराना कोतवाली में केविड-19 हेल्प डेस्क पर जानकारी लेते एडीजी राजीव सब्बरवाल और डीआईजी उपे?- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी थाने का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सब्बरवाल।

शामली : बाबरी थाने का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सब्बरवाल।- फोटो : SHAMLI

बाबरी थाने का निरिक्षंण करते एडीजी राजीव सब्बरवाल

बाबरी थाने का निरिक्षंण करते एडीजी राजीव सब्बरवाल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed