फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Only the accused will investigate the scam in family pension

Shamli News: आरोपी ही करेंगे पारिवारिक पेंशन में घोटाले की जांच

Sun, 03 Dec 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Only the accused will investigate the scam in family pension
शामली। नगरपालिका शामली में पारिवारिक पेंशन में गड़बड़ी होने की शिकायतों के प्रकरण की प्रारंभिक जांच पालिका के अधिशासी अधिकारी को सौंपी है। खास बात ये है कि सभासदों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में गड़बड़ी का आरोप अधिशासी अधिकारी पर लगाया है। अब आरोपी को ही जांच दिए जाने पर शिकायतकर्ता सभासदों ने इस प्रकरण की जांच अन्य अधिकारी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगरपालिका के वार्ड 16 के सभासद अनिल उपाध्याय, वार्ड 23 के सभासद निशिकांत संगल और वार्ड नौ की सभासद स्नेहा ने 30 नवंबर को डीएम रविंद्र सिंह को शिकायती पत्र देकर नगरपालिका में पारिवारिक पेंशन में घोटाला होने का आरोप लगाया था। मृतकों के खातों के अलावा निर्धारित पेंशन से अधिक रकम भेजे जाने पर घोटाले का आरोप लगाया था। अब इस प्रकरण की प्रारंभिक जांच पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह को सौंपी गई है। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को लेखाधिकारी होने के नाते पारिवारिक पेंशन में गड़बड़ी होने का जिम्मेदार ठहराया है, उसी अधिशासी अधिकारी को जांच दी गई है। जिसका सभासदों ने विरोध किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह का कहना है कि नगरपालिका में पारिवारिक पेंशन में गड़बड़ी होने की शिकायत के मामले की प्रारंभिक जांच अधिशासी अधिकारी को दी गई है। साथ ही उनसे इस प्रकरण में अपनी रिपोर्ट और कथन प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके बाद इस प्रकरण की विस्तृत जांच अन्य अधिकारी से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed